Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentDharmendra की आंख पर पट्टी देख परेशान हुए फैंस, अस्पताल से बाहर...

Dharmendra की आंख पर पट्टी देख परेशान हुए फैंस, अस्पताल से बाहर आकर बोले एक्टर- ‘अभी मुझमें बहुत दम है’,देखें Video

Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र की आंख पर पट्टी देख फैंस चिंतित हो गए। मुंबई के अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी आंख की सर्जरी हुई है और उन्होंने फैंस को स्वस्थ होने का भरोसा दिलाया। अस्पताल के बाहर उन्होंने कहा, "अभी बहुत दम है।"

Dharmendra Eye Surgery: धर्मेंद्र की आंखों पर पट्टी देख उनके फैंस परेशान दिखे. उनकी दाहिनी आंख पर पट्टी बंधी हुई थी और वह मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए.जिसके बाद फैंस की टेंशन बढ़ गई. हालांकि अभिनेता बिलकुल ठीक हैं और वह आंख की सर्जरी कराने पहुंचे थे. दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने बताया कि उनकी आंख की सर्जरी की गई है और उन्होंने प्रशंसकों को खुद के ठीक होने का आश्वासन देते हुए कहा, ”अभी बहुत दम है.”

धर्मेंद्र ने कही ये बात

धर्मेंद्र ने अस्पताल के बाहर मौजूद फोटोग्राफरों से बात की. उन्होंने कहा, ”अभी बहुत दम है, अभी भी बहुत जान है. मेरी आंख की सर्जरी हुई है. प्रशंसकों को बहुत सारा प्यार. मैं स्वस्थ हूं. इस बात की तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी कि अभिनेता के आंख की सर्जरी कब और कहां की गई.

फैंस ने जताई चिंता

जैसे ही धर्मेंद्र का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ. उस पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई. धर्मेंद्र के चाहने वालों ने उन्हें लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा-लव यू धरम जी, ये क्या हो गया ? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये क्या हालत बना ली है. अपना ख्याल रखिए प्लीज’.कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि शायद अभिनेता की आंख की सर्जरी हुई है.

फिल्म इक्कीस में नजर आएंगे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र, श्रीराम राघवन की फिल्म ‘‘इक्कीस’’ में नजर आएंगे. इससे पहले उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘‘रॉकी ​​और रानी की प्रेम कहानी’’ में अभिनय किया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image