Sunday, May 17, 2026
HomeLatest Newsशहबाज शरीफ का बड़ा कूटनीतिक कदम, ईरान राष्ट्रपति से 50 मिनट बातचीत,...

शहबाज शरीफ का बड़ा कूटनीतिक कदम, ईरान राष्ट्रपति से 50 मिनट बातचीत, शांति पर जोर, पाकिस्तान ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका

शहबाज शरीफ ने मसूद पेजेशकियन से फोन पर क्षेत्रीय स्थिरता और शांति प्रयासों पर चर्चा की। बातचीत ऐसे समय हुई जब अब्बास अराघची इस्लामाबाद दौरे पर थे। शरीफ ने ईमानदार मध्य बनने की पेशकश की। दोनों नेताओं ने संवाद और कूटनीति के जरिए क्षेत्र में स्थिरता और स्थायी शांति कायम करने पर जोर दिया।

Shehbaz Sharif Iran Call : इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने क्षेत्रीय कूटनीति में सक्रिय भूमिका निभाई मसूद पेजेश्कियान (Masoud Pezeshkian) से शनिवार शाम फोन पर अहम बातचीत की। यह संवाद ऐसे समय हुआ जब अब्बास अराघची इस्लामाबाद के दौरे पर मौजूद थे, जिससे इस वार्ता की अहमियत और बढ़ गई।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, करीब 50 मिनट चली इस बातचीत में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय स्थिरता, शांति प्रयासों और स्थिरता कायम करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान शहबाज शरीफ ने खुद को एक “ईमानदार और निष्पक्ष मध्य” के रूप में पेश करते हुए क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखने की बढ़ती दोहराई। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्व में तनाव बना हुआ है और कूटनीतिक प्रयास तेज हो रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान की मध्यस्थता की पेशकश को क्षेत्रीय संतुलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

दोनों नेताओं के बीच लगभग 50 मिनट वार्ता चली

पीएमओ ने कहा, 50 मिनट तक चली गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति और क्षेत्र में शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। पीएमओ के अनुसार प्रधानमंत्री शहबाज ने पे़जेश्कियान को अपने हालिया कूटनीतिक प्रयासों के बारे में जानकारी दी, जिसके तहत उन्होंने विभिन्न वैश्विक नेताओं से संवाद किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने यह भी बताया कि इन वार्ताओं ने निरंतर संवाद और कूटनीति के पक्ष में एक व्यापक सहमति बनाने में योगदान दिया है, जिसका उद्देश्य युद्ध प्रभावित क्षेत्र में स्थायी शांति हासिल करना है। पीएमओ के अनुसार राष्ट्रपति पे़जेश्कियान ने शांति प्रयासों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रधानमंत्री शहबाज, फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और उप प्रधानमंत्री इस्हाक डार का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि उन्होंने ईरान की शांति की इच्छा व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि ईरान और पाकिस्तान के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular