Monday, November 2, 2026
HomeLatest NewsPeshawar Terror Attack: फिदायीन हमले से दहला पाकिस्तान, पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स...

Peshawar Terror Attack: फिदायीन हमले से दहला पाकिस्तान, पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, 3 जवानों की मौत, 3 आतंकी ढेर

Peshawar Terror Attack: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को पैरामिलिट्री फोर्स 'फ्रंटियर कांस्टेबुलरी' के मुख्यालय पर फिदायीन हमला हुआ, जिसमें 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 2 घायल हुए। वहीं सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया।

Peshawar Terror Attack: पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार को पैरामिलिट्री फोर्स के मुख्यालय पर आत्मघाती हमला हो गया. इस हमले में कम से कम 3 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 2 अन्य घायल हो गए. समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के मुताबिक ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ (FC) मुख्यालय पर सुबह-सुबह हुए हमले के जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें 3 आतंकवादी भी मारे गए.

आतंकियों ने की इमारत में घुसने की कोशिश

खबर के अनुसार, एक हमलावर ने द्वार पर विस्फोट करके खुद को उड़ा लिया और इसके बाद आतंकवादियों ने इमारत में घुसने की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में वे मारे गए. इसमें कहा गया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकवादियों के सफाए के लिए अभियान जारी है.

इससे पहले पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी मियां सईद अहमद ने ‘डॉन’ को बताया कि मुख्यालय पर हमला हुआ है और इलाके को घेर लिया गया है. घायलों को पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है.

भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित है मुख्यालय

बता दें कि ‘सिविलियन पैरामिलिट्री फोर्स’ को पहले ‘फ्रंटियर कांस्टेबुलरी’ कहा जाता था. सरकार ने जुलाई में इसका नाम बदल दिया था. खबर में कहा गया है कि बल का मुख्यालय भीड़भाड़ वाले इलाके में है और सैन्य छावनी के पास है.

ये भी पढ़ें: ‘जिनेवा में अब तक की सबसे सकारात्मक बातचीत’, रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान, इशारों-इशारों में कह दी बड़ी बात

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image