Monday, November 2, 2026
HomeIndiaCommissioning of INS Mahe: नौसेना में शामिल हुआ एंटी सबमरीन वॉरशिप INS...

Commissioning of INS Mahe: नौसेना में शामिल हुआ एंटी सबमरीन वॉरशिप INS माहे, जो पानी में दुश्मन की पनडुब्बियों को कर देगा तबाह

Commissioning of INS Mahe: भारतीय नौसेना ने सोमवार को INS माहे को शामिल किया, जो दुश्मन की पनडुब्बियों को गहरे या उथले पानी में भी खोजकर तबाह करने में सक्षम है. यह पश्चिमी समुद्र तट पर एक 'साइलेंट हंटर' के तौर पर काम करेगा.

Commissioning of INS Mahe: भारतीय नौसेना ने सोमवार को INS माहे को अपने बेड़े में शामिल किया, जो माहे श्रेणी का पहला पनडुब्बी रोधी उथले पानी का युद्धक जहाज ( (Anti-Submarine Shallow Water Craft) है. इस जहाज के नौसेना में शामिल होने से बल की युद्ध क्षमता में वृद्धि होने की उम्मीद है. INS MAHE के जलावतरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी मौजूद थे.

‘पश्चिमी समुद्र तट पर एक ‘साइलेंट हंटर’ के तौर पर काम करेगा’

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस दौरान कहा कि माहे की कमीशनिंग से कम पानी में लड़ने वाले देसी जहाजों की एक नई पीढ़ी का आगमन हुआ है- जो फुर्तीले, तेज और पक्के इरादे वाले भारतीय होंगे. 80% से ज़्यादा स्वदेशी सामग्री के साथ, माहे-क्लास युद्धपोत के डिज़ाइन, निर्माण और एकीकरण में भारत की बढ़ती महारत को दिखाता है. यह पश्चिमी समुद्र तट पर एक ‘साइलेंट हंटर’ के तौर पर काम करेगा. जो आत्मनिर्भरता से चलेगा और भारत की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के लिए समर्पित होगा.

‘भारत की आत्मनिर्भर भारत पहल का एक अत्याधुनिक उदाहरण’

नौसेना ने कहा कि कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) द्वारा निर्मित INS माहे नौसेना के जहाज के डिजाइन और निर्माण में भारत की आत्मनिर्भर भारत पहल का एक अत्याधुनिक उदाहरण है. उसने कहा कि छोटा होने के साथ-साथ शक्तिशाली यह जहाज चुस्ती, सटीकता और सहनशक्ति का प्रतीक है जो तटीय क्षेत्रों पर प्रभुत्व बनाए रखने के लिए जरूरी गुण हैं. इस जहाज को पनडुब्बियों का पता लगाने, तटीय गश्त करने और भारत के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को सुरक्षित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Peshawar Terror Attack: फिदायीन हमले से दहला पाकिस्तान, पेशावर में पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर को बनाया निशाना, 3 जवानों की मौत, 3 आतंकी ढेर

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image