Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsTerrorist Encounter: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच...

Terrorist Encounter: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 18 आतंकवादी ढेर

Terrorist Encounter: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 18 आतंकवादी मारे गए. सेना की जनसंपर्क इकाई ISPR के अनुसार, क्वेटा के चिल्टन पर्वत और केच जिले के बुलेदा में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया गया। मुठभेड़ में 14 आतंकी चिल्टन और 4 केच में ढेर हुए।

Pakistan के सुरक्षा बलों ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में खुफिया सूचना पर आधारित दो अलग-अलग अभियानों में 18 आतंकवादियों को मार गिराया. सेना की तरफ से गुरुवार को यह जानकारी दी गई.

पाकिस्तान सेना की जनसंपर्क इकाई ISPR ने एक बयान में कहा कि बुधवार रात क्वेटा जिले के चिल्टन पर्वत श्रृंखला और केच जिले के बुलेदा में खुफिया सूचना पर आधारित दो अलग-अलग अभियान चलाए गए. बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किए जाने के बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई. आईएसपीआर ने बयान में कहा, भीषण मुठभेड़ के बाद चिल्टन में 14 और केच में 4 आतंकवादी मारे गए.

आतंकियों से गोला बारूद हथियार बरामद

ISPR की तरफ से दिए गए बयान में बताया गया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए. क्षेत्र में शेष आतंकवादियों को खत्म करने के लिए भी अभियान चलाया गया.

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने की सेना की तारीफ

इस बीच, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 18 आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सोशल मीडिया पर सुरक्षा बलों की प्रशंसा की. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि यह अभियान आतंकवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प का प्रतिबिंब है.

ये भी पढ़ें: Luna AI Model: अब गाना भी गाएगा AI, IIT छात्र का कमाल, बनाया दुनिया का पहला ‘स्पीच-टू-स्पीच’ एआई मॉडल

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular