Sunday, November 1, 2026
HomeLatest NewsAccident News : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा सड़क हादसा,बस खाई...

Accident News : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बड़ा सड़क हादसा,बस खाई में गिरने से 17 तीर्थयात्रियों की मौत, 38 घायल

कराची, पाकिस्तान के सिंध और बलूचिस्तान प्रांतों के एक सीमावर्ती शहर के पास तीर्थयात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए.पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. तीर्थयात्री बलूचिस्तान के खुजदार जिले में सुदूर मुस्लिम सूफी दरगाह शाह नूरानी जा रहे थे, तभी बुधवार को हब शहर में उनकी बस खाई में गिर गई.जिस जगह पर हादसा हुआ, वह कराची से करीब 100 किलोमीटर दूर है.

ऐसे हुआ हादसा!

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसा लगता है कि चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया जिससे बस खाई में जा गिरी.सभी यात्री सिंध प्रांत के थट्टा शहर के रहने वाले थे.नकवी ने कहा, ”वाहन बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे थट्टा से निकला और बुधवार रात करीब 8 बजे दुर्घटना का शिकार हो गया.

हब में एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों को कराची के सिविल अस्पताल ले जाया गया.शवों की पहचान की गई, जिनमें से कुछ एक ही परिवार के थे.खराब सड़कें, सुरक्षा जागरूकता की कमी और यातायात नियमों की घोर उपेक्षा अक्सर पाकिस्तान में घातक दुर्घटनाओं का कारण बनती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image