Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsHaryana Bus Accident : महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा,स्कूल बस पलटने से 6...

Haryana Bus Accident : महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा,स्कूल बस पलटने से 6 बच्चों की मौत, करीब 20 घायल,जानें हादसे का अपडेट

चंडीगढ़, हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से 6 विद्यार्थियों की मौत हो गई है और करीब 20 घायल हो गये हैं.पुलिस ने यह जानकारी दी.शुरुआती खबरों में कहा गया है कि महेंद्रगढ़ में किसी वाहन से आगे निकलने की कोशिश के दौरान बस पलट गई थी.

पुलिस ने हादसे को लेकर दी यह जानकारी

महेंद्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने पीटीआई को फोन पर बताया कि बस के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्मा से उन खबरों के बारे में पूछा गया जिसमें चालक के नशे में होने का दावा किया जा रहा है.इस पर उन्होंने कहा, ”हमने चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी मेडिकल जांच की जा रही है जिसके बाद ही हम पुष्टि कर पाएंगे कि वह वास्तव में नशे में था या नहीं.”

एसपी ने कहा कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई.उन्होंने बताया कि घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हो गई हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular