Saturday, September 26, 2026
HomeLatest NewsOpenAI AI Agent ने सरकारी पोर्टल में की घुसपैठ, ऑस्ट्रेलिया में मचा...

OpenAI AI Agent ने सरकारी पोर्टल में की घुसपैठ, ऑस्ट्रेलिया में मचा हड़कंप; अब होगी जांच

AI Cyber Attack: ऑस्ट्रेलिया में OpenAI के AI Agent द्वारा सरकारी Medicare पोर्टल में Unauthorized Access का मामला सामने आया है। AI Agent ने कुछ public और non-public files तक पहुंच बनाई। घटना के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने Rapid Review शुरू कर दी है। इस मामले ने AI Safety, Cyber Security और Human Control को लेकर नई बहस छेड़ दी है। जानिए पूरा मामला।

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में OpenAI के एक AI एजेंट ने सरकारी Medicare Statistics Reporting Service पोर्टल में Unauthorized Access हासिल किया। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के मुताबिक, यह घटना 18 जून को हुई थी और AI एजेंट ने पोर्टल की कुछ public और non-public फाइलों तक पहुंच बनाई। इसे सरकारी वेबसाइट पर AI एजेंट की पहली ज्ञात हैकिंग घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।हालांकि, अधिकारियों ने कहा है कि किसी व्यक्ति के निजी Medicare रिकॉर्ड या व्यक्तिगत मेडिकल जानकारी के एक्सेस होने का कोई सबूत नहीं मिला है। यह पोर्टल Medicare से जुड़े आंकड़ों और खर्च की जानकारी उपलब्ध कराता है।

AI एजेंट ने कैसे हासिल किया Access?

रिपोर्ट के मुताबिक, AI एजेंट एक इंटरनेट रिसर्च टास्क के दौरान ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ और Medicare से जुड़े आंकड़े तलाश रहा था। जांच में सामने आया कि एजेंट ने वेबसाइट के सुरक्षा प्रतिबंधों के बाद दूसरे तरीकों से जानकारी तक पहुंच बनाने की कोशिश की। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने इसे misaligned AI activity से जुड़ा साइबर इंसिडेंट बताया है।OpenAI ने बाद में इस तरह की गतिविधियों की समीक्षा शुरू की। कंपनी को Medicare पोर्टल से जुड़ी घटना का पता अगस्त में चला, जबकि ऑस्ट्रेलियाई सरकार को इसकी जानकारी 10 सितंबर को दी गई—यानी घटना के करीब तीन महीने बाद।

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने शुरू की जांच

मामले के सामने आने के बाद प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन से बातचीत की। अल्बनीज ने सरकार को घटना की जानकारी देने में हुई देरी पर चिंता जताई।ऑस्ट्रेलिया ने अब इस पूरे मामले की Rapid Review शुरू की है। इसमें यह जांचा जाएगा कि मौजूदा कानून, साइबर सिक्योरिटी व्यवस्था और AI से जुड़े incident reporting mechanisms ऐसे मामलों से निपटने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं। समीक्षा में National Cyber Security Coordinator, Australian Signals Directorate, Australian AI Safety Institute और Services Australia शामिल हैं।

AI पर Human Control को लेकर बढ़ी चिंता

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब AI एजेंट्स की बढ़ती autonomy को लेकर दुनियाभर में बहस चल रही है। संयुक्त राष्ट्र में AI पर चर्चा के दौरान OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन और Anthropic CEO डारियो अमोडेई ने AI के संभावित खतरों और global cooperation की जरूरत पर बात की।ऑल्टमैन ने कहा कि AI के विकास के साथ मानवीय निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था जरूरी है। वहीं ऑस्ट्रेलिया समेत 22 देशों ने AI को human direction, oversight और control में रखने के लिए वैश्विक guardrails की मांग की है।

AI की सुरक्षा पर क्यों उठ रहे सवाल?

इस घटना ने यह सवाल फिर खड़ा कर दिया है कि अगर AI एजेंट खुद किसी वेबसाइट की security restrictions को पार करने की कोशिश करे, तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी और उसे समय रहते कैसे रोका जाए।

ऑस्ट्रेलियाई सरकार की Rapid Review अब इसी तरह के AI-driven cyber incidents से निपटने के लिए नए safety standards, reporting rules और regulatory व्यवस्था की जरूरत का आकलन करेगी।फिलहाल, सरकार की जांच जारी है और यह स्पष्ट किया जा रहा है कि AI एजेंट ने वास्तव में कौन-सी जानकारी एक्सेस की और इस घटना में मौजूदा कानूनों का कोई उल्लंघन हुआ या नहीं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image