Nora Fatehi Boby Roll : मुंबई। नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने अपने नए गाने ‘Boby Roll’ के लिए गोल्डन ड्रेस में ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। पानी में शूट हुआ उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गोल्डन लुक में छाईं नोरा फतेही
नोरा फतेही इन दिनों हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो ‘Boby Roll’ में गोल्डन लुक से धमाल मचा रही हैं। हालांकि वीडियो के विजुअल्स की तुलना नेटफ्लिक्स शो ‘लव, डेथ एंड रोबोट्स’ के ‘जिबारो’ एपिसोड से होने पर ऑनलाइन बहस तेज हो गई है।

नोरा फतेही का गोल्डन अवतार फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो पर तुलना की बहस के बावजूद सोशल मीडिया पर उनके ग्लैमरस लुक और स्टाइल की जमकर तारीफ हो रही है।

नोरा फतेही ने अपने ‘Boby Roll’ लुक को दिव्य जल देवी से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि गोल्ड ज्वैलरी, भारतीय अंदाज और बॉडी टैटू के जरिए दो अलग संस्कृतियों का खूबसूरत मेल दिखाने की कोशिश की गई है।

नोरा फतेही इस तस्वीर में जल देवी के अलौकिक अवतार में नजर आ रही हैं। उनका लुक भारतीय शैली और अमाजिग बर्बर संस्कृति से प्रेरित भारी गोल्ड ज्वैलरी के खूबसूरत मिश्रण के साथ डिजाइन किया गया है।

नोरा फतेही ने कमरबंद से लेकर गले के मल्टी लेयर हार और झुमकों के साथ-साथ मुकुट भी पहना है। उनके इस लुक पर नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘अलग-अलग कल्चर को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है’। नोरा के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते दिनों वे ‘केडी’ फिल्म के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में नजर आई थीं।

नोरा फतेही का हनी सिंह के साथ हालिया म्यूजिक कोलैबोरेशन सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दोनों की जोड़ी और गाने के विजुअल्स ने इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चा और उत्साह बढ़ा दिया है।



