Thursday, May 14, 2026
HomeLatest NewsNoida Fire News: नोएडा में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लगातार...

Noida Fire News: नोएडा में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लगातार सुनाई दे रही धमाकों की आवाज, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

Noida Chemical Factory Fire: शहर में पेंट बनाने के एक कारखाने में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई जिसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना फेस-वन क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित शाम पेंट इंडस्ट्री केमिकल के कारखाने में सुबह 6 बजे के करीब अचानक आग लग गई. उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल की 7 गाड़ियां पहुंची और स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है.

पेंट्स के डिब्बों में हो रहे ब्लास्ट

उन्होंने बताया कि आग ने काफी भयावह रूप धारण कर रखा है और पेंट्स और केमिकल निर्माण के चलते आग बुझाने में काफी परेशानियां आ रही हैं. चौबे के मुताबिक कारखाने में रखे पेंट के डिब्बे आग की चपेट मे आकर फट रहे हैं और आसपास की फैक्ट्रियों को भी इससे खतरा बना हुआ है.

कारखाने में कोई नहीं था मौजूद

प्रदीप चौबे ने बताया कि आग लगने के समय कारखाने में कोई मौजूद नहीं था और इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है. उनके अनुसार अग्निशमन विभाग प्रयास कर रहा है कि आग आसपास के कारखानों को अपनी चपेट में ना ले पाए.

इसे भी पढ़ें: Jagannath Rath Yatra: पुरी से अहमदाबाद तक उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला आरती में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular