Thursday, May 14, 2026
HomeLatest NewsJagannath Rath Yatra: पुरी से अहमदाबाद तक उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला...

Jagannath Rath Yatra: पुरी से अहमदाबाद तक उमड़ा आस्था का सैलाब, मंगला आरती में शामिल हुए गृह मंत्री अमित शाह

Jagannath Rath Yatra: देशभर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्राएं निकाली जा रही हैं. इस दौरान अहमदाबाद के जमालपुर स्थित मंदिर में सुबह मंगला आरती हुई. इस 148वीं रथयात्रा के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह सुबह श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे और मंगला आरती में शामिल हुए. इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे और उन्होंने रथ खींचने की रस्म में हिस्सा लिया.

अमित शाह ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-रथयात्रा के पावन अवसर पर श्री जगन्नाथ मंदिर, अहमदाबाद की मंगला आरती में शामिल होना अपने आप में दिव्य और अलौकिक अनुभव होता है. आज महाप्रभु की मंगला आरती में शामिल होकर दर्शन-पूजन किया। महाप्रभु सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें.

पुरी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. यहां भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई. इन तीनों देवताओं को रथों में विराजमान कर गुंडिचा मंदिर तक ले जाया गया, जहां वे एक सप्ताह रहेंगे। इसके बाद उन्हें वापस जगन्नाथ मंदिर लाया जाएगा.

पुलिस प्रशासन के पुख्ता इंतजाम

पुरी ADG ट्रैफिक दयाल गंगवार ने कहा, “इस साल, एक एकीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र बनाया गया है, जहां हमारे पास एक CCTV निगरानी प्रणाली है जो पूरी तरह से AI आधारित है. हम पूरे पुरी शहर से सभी ट्रैफ़िक और पार्किंग संबंधी जानकारी प्राप्त करते हैं. सभी विभागों के प्रतिनिधियों को जानकारी दे दी गई है और हमने एक वॉर रूम भी स्थापित किया है. हम ट्रैफ़िक उद्देश्यों के लिए ड्रोन का भी उपयोग कर रहे हैं.

पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के मौके पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘रथ यात्रा के पावन अवसर पर मैं प्रार्थना करता हूं कि महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, महाप्रभु के आशीर्वाद से पूरा विश्व शांतिमय और प्रगतिशील हो.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular