Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsFlight Bomb Threat: दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की...

Flight Bomb Threat: दिल्ली में एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी, क्रू मेंबर को मिला लेटर

Delhi Flight Bomb Threat: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 2948 में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह क्रू मेंबर को एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें फ्लाइट में बम होने की बात लिखी थी। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत फ्लाइट की गहन तलाशी ली, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

Delhi Flight Bomb Threat: दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया. सुबह फ्लाइट के क्रू मेंबर को धमकी भरा पत्र मिला है. जिसमें लिखा है फ्लाइट में बम है. फ्लाइट संख्या 2948 में बम की धमकी के बाद उसकी जांच की गई, लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला.

फ्लाइट की आनन फानन में ली गई तलाशी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया. फ्लाइट की गहन तलाशी शुरू की गई, लेकिन फ्लाइट में कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं पाया गया. जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

एयर इंडिया की फ्लाइट्स लगातार हो रही कैंसिल

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से एयर इंडिया की फ्लाइट्स में लगातार टेक्निकल और परिचालन संबंधी समस्याएं आ रही हैं. जिसके चलते एयर इंडिया के विमान की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं. अब तक कई फ्लाइट्स को रद्द भी किया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें: Noida Fire News: नोएडा में पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लगातार सुनाई दे रही धमाकों की आवाज, कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular