Thursday, October 10, 2024
Homeताजा खबरNobel Prize 2024: साहित्य के नोबेल पुरस्कार ऐलान, दक्षिण कोरियाई लेखिका हान...

Nobel Prize 2024: साहित्य के नोबेल पुरस्कार ऐलान, दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग को मिला सम्मान

स्टाकहोम, इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग (53) को चुना गया है.नोबेल समिति ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. स्वीडिश अकादमी की नोबेल समिति के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने यहां इस पुरस्कार की घोषणा की.

इस उपलब्धि के लिए मिला सम्मान

नोबेल समिति के अनुसार हान कांग के ‘गहन काव्यात्मक गद्य के लिए’ यह सम्मान दिया जाएगा जिसमें ऐतिहासिक आघातों और मानव जीवन की नाजुकता को रेखांकित किया गया है.कांग को 2016 में उनकी कृति ‘द वेजिटेरियन’ के लिए अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. ‘द वेजिटेरियन’ एक उपन्यास है जिसमें एक महिला के मांस खाना बंद करने के फैसले के विनाशकारी परिणाम होते हैं.

नोबेल साहित्य सम्मान की इस वजह से हो रही आलोचना

नोबेल साहित्य सम्मान की लंबे समय से आलोचना होती रही है. आलोचकों की दलीलें हैं कि इसमें कहानियों से ज्यादा शैली पर जोर दिया जाता है और यह यूरोपीय और उत्तरी अमेरिकी लेखकों पर बहुत अधिक केंद्रित है. इसके साथ ही इस सम्मान के पुरुष-प्रधान होने का भी आरोप लगता रहा है. अब तक 119 लेखकों को यह सम्मान दिया गया है जिनमें महिलाओं की संख्या सिर्फ 17 है. इससे पहले 2022 में फ्रांस की लेखिका एनी एरनॉक्स को यह सम्मान दिया गया था.

अब तक इन क्षेत्रों में हो चुका नोबेल पुरस्कार का ऐलान

इससे पहले चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई. अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने का ऐलान हुआ.वहीं मंगलवार को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई.बुधवार को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई.

शांति और अर्थशास्त्र के लिए नोबेल का इस तारीख को होगा ऐलान

शांति के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार को और अर्थशास्त्र के लिए इस सम्मान की घोषणा 14 अक्टूबर को की जाएगी.विजेताओं को पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments