Tuesday, June 2, 2026
HomeLatest Newsवरुण आरोन का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी को खुलकर खेलने...

वरुण आरोन का बड़ा बयान, अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी को खुलकर खेलने की आजादी देना ही सफलता की असली कुंजी

वरुण आरोन ने अभिषेक शर्मा का डिफेंस करते हुए कहा कि ‘हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड’ खेलने वाले खिलाड़ी का कभी असफल होना सामान्य है, इसे अपरिपक्वता नहीं कहा जा सकता। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ अभिषेक की नाबाद 135 रन की पारी की तारीफ की।

Varun Aaron Statement : हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच वरुण आरोन (Varun Aaron) ने युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) का जोरदार बचाव करते हुए कहा कि ‘ज्यादा जोखिम, ज्यादा इनाम’ की रणनीति अपनाने वाले खिलाड़ी का कभी-कभी असफल होना अपरिपक्वता नहीं, बल्कि खेल का स्वाभाविक हिस्सा है।

आक्रामक शैली के लिए स्वतंत्रता देना जरूरी है : वरुण

आरोन के मुताबिक, अभिषेक जैसे खिलाड़ी को उसकी आक्रामक शैली के लिए स्वतंत्रता देना जरूरी है, क्योंकि बिना परिपक्वता के कोई भी खिलाड़ी दुनिया का शीर्ष टी20 बल्लेबाज नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन की पारी से यह साबित कर दिया कि वह हालात के अनुसार खेल को पढ़ना जानते हैं।

आरोन ने पत्रकारों से कहा, मेरा मानना है कि वह शुरू से ही परिपक्व खिलाड़ी रहे हैं और पिछले कुछ वर्षों में यह बात और भी स्पष्ट हो गई है। परिपक्व हुए बिना आप दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज नहीं बन सकते। वह विपक्षी टीम के आक्रमण और पिच को देखकर ही अपना खेल खेलते हैं। आरोन ने कहा कि अभिषेक ने दिखाया कि उनके पास क्रिकेट की बहुत अच्छी समझ है। उन्होंने शुरू में सावधानी से बल्लेबाजी की और फिर अपने आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने कहा, यह पिच ऐसी नहीं थी कि आप हर गेंद पर लंबे शॉट लगा सको। आपको विरोधी टीम का सम्मान करना होता है। आपको पिच का सम्मान करना होता है और उन्होंने (अभिषेक ने) ऐसा ही किया।

आरोन ने कहा, जब आप ‘ज्यादा जोखिम, ज्यादा इनाम’ की रणनीति पर चलते हैं तो कभी-कभी यह कारगर साबित नहीं होता है लेकिन आपको अभिषेक जैसे खिलाड़ी को ऐसी छूट देनी पड़ती है। युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों को नियंत्रण में रखा और एक विकेट लिया। श्रीलंका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने चार विकेट हासिल किए।

आरोन ने इन दोनों की प्रशंसा करते हुए कहा, उनके पास ऐसे कौशल हैं जो उन्हें किसी भी अन्य गेंदबाज से अलग करते हैं। अगर हम मलिंगा की बात करें, तो वह गेंद को रिवर्स स्विंग कराते हैं। हमने आज 11वें, 12वें ओवर से रिवर्स स्विंग देखी जिससे विपक्षी टीम के लिए मुश्किल हो जाती है क्योंकि सफेद गेंद से आप वास्तव में यह नहीं देख सकते कि चमकदार साइड कौन सी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साकिब की धीमी गेंद तो कमाल की है। वह धीमी गेंद पर लगभग ऑफ स्पिन जितना ही टर्न हासिल कर लेते हैं। वह यॉर्कर को भी बेहतरीन तरीके से फेंकते हैं और 140 से ज़्यादा की रफ्तार से गेंद फेंक सकते हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image