Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsNitin Nabin Nomination: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने दाखिल...

Nitin Nabin Nomination: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना लगभग तय, समझें चुनाव प्रक्रिया

Nitin Nabin Nomination: बीजेपी ने अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. जिसके तहत कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नेशनल प्रेसिडेंट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस दौरान भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और वरिष्ठ नेताओं धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, किरेन रीजीजू की मौजूदगी में निर्वाचन अधिकारी के. लक्ष्मण को नबीन के नामांकन पत्रों का एक सेट सौंपा गया.

नामांकन के दौरान इन राज्यों के सीएम भी रहे मौजूद

इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और राज्य के अन्य नेताओं ने भी नितिन नबीन के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक और सेट दाखिल किया. नबीन को पिछले महीने ही पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे.बिहार, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, झारखंड समेत कई राज्यों के नेताओं ने भी नितिन नवीन के समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए.

नितिन नबीन का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना तय

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के समर्थन से नितिन नबीन का भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है. भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के प्रतिनिधियों से बने एक निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता है. इस चुनाव प्रक्रिया की निगरानी पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी करते हैं.

क्या कहता है भाजपा का संविधान ?

भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी राज्य के निर्वाचक मंडल के कोई भी 20 सदस्य संयुक्त रूप से ऐसे व्यक्ति का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं, जो 4 कार्यकालों तक सक्रिय सदस्य रहा हो और जिसकी सदस्यता अवधि कम से कम 15 वर्ष हो. हालांकि, ऐसा संयुक्त प्रस्ताव कम से कम 5 ऐसे राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के लिए चुनाव पूरे हो चुके हों.

ये भी पढ़ें: जिसको समझा भिखारी, वो निकला करोड़ों की संपत्ति का मालिक, कमाई जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image