Thursday, November 5, 2026
HomeLatest NewsRajasthan में निजी बस ऑपरेटर्स ने इस दिन किया चक्काजाम हड़ताल का...

Rajasthan में निजी बस ऑपरेटर्स ने इस दिन किया चक्काजाम हड़ताल का ऐलान, केंद्र और राज्य की परिवहन नीतियों का विरोध

Rajasthan Private Bus Operator Strike: राजस्थान में 24 जनवरी को निजी बस संचालकों ने एक दिवसीय चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. यह हड़ताल केंद्र और राज्य की परिवहन नीतियों, बस बॉडी कोड, परमिट, टैक्स, टोल और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई के विरोध में होगी.

जयपुर। राजस्थान में निजी बसों से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 24 जनवरी को निजी बसों से यात्रा करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दिन निजी बस संचालकों ने चक्का जाम हड़ताल का ऐलान किया है. यह हड़ताल केंद्र और राज्य की परिवहन नीतियों के विरोध में है.

क्यों किया हड़ताल का ऐलान ?

चक्काजाम हड़ताल को लेकर प्राइवेट बस आपरेटर एसोसिएशन स्टेज कैरिज के अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र व राज्य की परिवहन नीतियों के विरोध में प्रदेशभर में बसों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है।

यह विरोध बस बॉडी कोड, परमिट, टैक्स, टोल, ओवरलोडिंग के मामलों में कथित कार्रवाई के खिलाफ रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय महासंघ फेडरेशन के बैनर तले 24 जनवरी को समस्त राजस्थान की सभी प्रकार की यात्री बसों का एक दिवसीय चक्का जाम हड़ताल सांकेतिक किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Nitin Nabin Nomination: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नितिन नबीन ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध चुना जाना लगभग तय, समझें चुनाव प्रक्रिया

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image