Nissan Tecton C-SUV : मुंबई। निसान मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई प्रीमियम सी-एसयूवी ‘निसान टेक्टॉन’ को पेश किया है। कंपनी ने इसे भारत में अपनी वापसी की रणनीति के तहत उतारा है। नई टेक्टॉन की शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि ‘टर्बो टी280 डीसीटी’ संस्करण की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपये है।
कंपनी के अनुसार, टेक्टॉन निसान की दूसरी नई पेशकश है और यह भारत में कंपनी के विस्तार अभियान में अहम भूमिका निभाएगी। यह वाहन चेन्नई संयंत्र में बनाया जाएगा और भारत के अलावा पश्चिम एशिया तथा अफ्रीकी बाजारों में भी निर्यात किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, टेक्टॉन इस श्रेणी की एकमात्र एसयूवी है जिसमें पूरे मॉडल में टर्बोचार्ज्ड इंजन विकल्प दिए गए हैं। इसमें टर्बो टी160 और टर्बो टी280 इंजन विकल्प मिलेंगे। टी280 इंजन 163 पीएस की अधिकतम शक्ति और 280 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।

टेक्टॉन में गूगल आधारित कनेक्टिविटी सुविधा दी गई है, जिसके तहत ग्राहक गूगल मैप, गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध 200 से अधिक ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने बताया कि वाहन में 700 लीटर तक का श्रेणी में अग्रणी सामान रखने का स्थान (बूट स्पेस), 212 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लियरेंस और बेहतर सड़क पकड़ के लिए उन्नत सुविधाएं दी गई हैं। निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि ‘टेक्टॉन’ कंपनी की भारत में वापसी की रणनीति का प्रमुख आधार है। इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और यह भारत में निर्मित होकर वैश्विक बाजारों में जाएगी।
कीमत और वेरिएंट्स
निसान टेक्टॉन को 6 अलग-अलग वेरिएंट्स में उतारा गया है, जिनके नाम हैं Visia, Visia plus, Acenta, N-Connecta, Tekna और Tekna plus।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू होकर 18.59 लाख रुपये तक जाती है।

इंजन और गियरबॉक्स
यह कार दो बेहतरीन टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है।
1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल – यह इंजन 100hp की पावर और 166Nm का टॉर्क देता है। इसमें केवल 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है।
1.3-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल – यह इंजन 163hp की पावर और 280Nm का भारी टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स दोनों का विकल्प मिलता है।
:format(webp))
कैसा है कार का डिजाइन?
2026 निसान टेक्टॉन का लुक कंपनी की मशहूर निसान पेट्रोल (Patrol) एसयूवी से प्रेरित है।
सामने का हिस्सा – आगे की तरफ एक चौड़ी ग्रिल है जिसमें क्रोम की दो पट्टियां दी गई हैं। साथ ही स्लिम LED हेडलाइट्स और C-शेप की LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) मिलती हैं। हेडलाइट्स के ठीक नीचे एक पतली लाल रंग की पट्टी है और बोनट पर Tekton लिखा हुआ है।
साइड प्रोफाइल – साइड से देखने पर यह डस्टर जैसी ही लगती है, लेकिन इसमें नए डिजाइन के 18-इंच के मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। पीछे के दरवाजे के हैंडल ऊपर C-पिलर में छिपे हुए हैं।
पीछे का हिस्सा – पीछे की तरफ कनेक्टेड लाइट बार और C-शेप की LED टेल-लाइट्स दी गई हैं। इसके टेलगेट (डिग्गी का दरवाजा) को डस्टर की तरह ब्लैक नहीं, बल्कि कार के बॉडी कलर जैसा ही रखा गया है।



