Thursday, July 9, 2026
HomeLatest Newsतिब्बत मुद्दे पर चीन का अमेरिका को सख्त संदेश, कहा- आंतरिक मामलों...

तिब्बत मुद्दे पर चीन का अमेरिका को सख्त संदेश, कहा- आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करे

China US Relations : बीजिंग। चीन ने बृहस्पतिवार को अमेरिका से कहा कि वह तिब्बत को चीन का हिस्सा मानने और क्षेत्र की आजादी का समर्थन न करने के अपने वादे का सम्मान करे। बीजिंग की यह टिप्पणी अमेरिकी विदेश विभाग की ओर बुधवार को जारी उस बयान के मद्देनजर आई है, जिसमें कहा गया था कि वाशिंगटन अपनी संस्कृति को बचाए रखने की तिब्बतियों की इच्छा का समर्थन करता है। बयान में चीन से दलाई लामा के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान भी किया गया था।

चीन ने तिब्बत मुद्दे पर रुख स्पष्ट किया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक प्रेस वार्ता में अमेरिका के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि तिब्बत से जुड़े सभी मुद्दे चीन के ‘आंतरिक मामले’ हैं। निंग ने कहा, ‘शिजांग से जुड़े मुद्दे पूरी तरह से चीन के आंतरिक मामले हैं। किसी भी देश को इनमें दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।’ चीन तिब्बत को ‘शिजांग’ कहता है।

निंग ने कहा, ‘हम अमेरिका से आग्रह करते हैं कि वह अपने उस वादे का सम्मान करे, जिसके तहत वह मानता है कि शिजांग चीन का हिस्सा है और वह ‘तिब्बत की आजादी’ का समर्थन नहीं करता है। हम अमेरिका से यह भी आग्रह करते हैं कि वह शिजांग से जुड़े मुद्दों का इस्तेमाल करके चीन के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद करे।’ हालांकि, उन्होंने तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के साथ बातचीत करने की अमेरिका की अपील पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

छह जुलाई 1935 को तिब्बत के अमदो इलाके के तक्तसेर गांव में एक साधारण किसान परिवार में जन्मे 14वें दलाई लामा 1959 में तिब्बत छोड़ने के बाद भारत के धर्मशाला में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं। उन्हें 1989 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image