Saturday, October 31, 2026
HomeIndiaNirav Modi News: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, लंदन हाईकोर्ट...

Nirav Modi News: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका, लंदन हाईकोर्ट ने 10वीं बार खारिज की जमानत याचिका

Nirav Modi Bail Rejected: भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को लंदन हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। नीरव मोदी 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले में वांछित है और 6 साल से यूके की जेल में बंद है।

Nirav Modi Bail Rejected: भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है. लंदन की हाईकोर्ट ऑफ जस्टिस, किंग्स बेंच डिवीजन ने गुरुवार को हीरा कारोबारी नीरव मोदी की नई जमानत याचिका खारिज कर दी. नीरव मोदी 6 साल से यूके की एक जेल में बंद है और अपने मामा मेहुल चोकसी के साथ 13,000 करोड़ रुपये के पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है.

CBI ने बयान में कही ये बात

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने यहां एक बयान में कहा, ‘नीरव दीपक मोदी द्वारा दायर नई जमानत याचिका को गुरुवार को लंदन के किंग्स बेंच डिविजन की अदालत ने खारिज कर दिया. क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के वकील ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया। उन्हें जांच और कानून अधिकारियों से युक्त एक मजबूत CBI टीम ने सहायता प्रदान की, जो इस उद्देश्य के लिए लंदन गई थी.’

2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है नीरव मोदी

नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है. उस पर घोटाले की कुल रकम में से 6498.20 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है. भारत सरकार उसका प्रत्यर्पण कर भारत लाने की प्रक्रिया में लगी हुई है. UK की हाईकोर्ट पहले ही उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे चुकी है. नीरव मोदी ने यह 10वीं बार जमानत याचिका दायर की थी, जिसे CBI ने CPS की मदद से सफलतावपूर्वक खारिज करवाया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image