Sunday, May 31, 2026
HomeLatest Newsनिंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों...

निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

Chittorgarh Road Accident: चित्तौड़गढ़ में निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लक्ष्मीपुरा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।

Chittorgarh Road Accident: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के आगर निवासी गोविंद सिंह, झालावाड़ निवासी शेर सिंह और धर्मराज के रूप में हुई है.

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

पुलिस ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात निंबाहेड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर लक्ष्मीपुरा गांव के पास हुआ. जब अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक पर सवार तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल इन युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पुट्टी का काम करते थे तीनों

पुलिस के अनुसार, तीनों युवक निंबाहेड़ा में कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे. वे पास के एक गांव में पुट्टी का काम कर रहे थे और रविवार रात काम से लौट रहे थे तभी यह हादसा हो गया. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे निंबाहेड़ा में कहां रह रहे थे. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: JJM घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image