Jal Jeevan Mission Scam: राजस्थान के बहुचर्चित जल जीवन मिशन घोटाले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेश जोशी के करीबी संजय बड़ाया को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, संजय बड़ाया को रविवार देर रात करीब 2 बजे इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से हिरासत में लिया गया. वह थाईलैंड से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था. एसीबी अब उसे जयपुर ला रही है, जहां उससे महेश जोशी के सामने बैठाकर पूछताछ की जा सकती है.
महेश जोशी की कोर्ट में पेशी
इधर, रिमांड पर चल रहे पूर्व मंत्री महेश जोशी को भी एसीबी आज कोर्ट में पेश करेगी. एजेंसी उनकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग कर सकती है. एसीबी ने उन्हें 7 मई को उनके जयपुर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था.
अब तक 12 को किया गिरफ्तार
JJM घोटाले में ACB अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें पूर्व मंत्री महेश जोशी और PHED के तत्कालीन ACS (रिटायर्ड आईएएस) डॉ. सुबोध अग्रवाल शामिल हैं.
क्या है पूरा मामला ?
जल जीवन मिशन घोटाले में तहत आरोप है कि गणपति ट्यूबवेल्स और श्याम ट्यूबवेल्स नामक कंपनियों ने इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड के फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर निविदा प्रक्रिया में जमा किए और PHED अधिकारियों से मिलीभगत करके करीब 960 करोड़ रुपए टेंडर हासिल किया. निविदा प्रक्रिया में एक विशेष शर्त से कंपनियों की पहचान उजागर हुई, जो अनुचित थी. इस पूरे घोटाले में पूर्व मंत्री पर शामिल होने का आरोप है.
ये भी पढ़ें: PM मोदी ने भव्य रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, 75 वर्ष पूरे होने के शिवालय में की विशेष सजावट



