Sunday, May 31, 2026
HomeIndiaPM मोदी ने भव्य रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर में की...

PM मोदी ने भव्य रोड शो के बाद सोमनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, 75 वर्ष पूरे होने के शिवालय में की विशेष सजावट

PM Modi Somnath Mandir Visit: पीएम मोदी ने गुजरात दौरे के दौरान Somnath Temple में विशेष पूजा-अर्चना की और सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने पर विशेष सजावट और अनुष्ठान आयोजित किए गए। पीएम मोदी ने रोड शो के बाद अभिषेक, ध्वज पूजा और महा पूजा में भाग लिया।

PM Modi Somnath Mandir Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमनाथ अमृत महोत्सव में भाग लेने से पहले सोमवार को रोड शो किया. सोमनाथ अमृत महोत्सव, भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर के जीर्णोद्धार किए जाने के बाद इसे श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोले जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.

रोड शो के बाद पीएम मोदी ने की विशेष पूजा

हैलीपेड से प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास वीर हमीरजी सर्किल तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे मार्ग पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया. पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस दौरान पश्चिम बंगाल समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने मार्ग में निर्धारित स्थानों पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए. रोड शो के बाद पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की.

गुजरात के 2 दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री अपने 2 दिवसीय गुजरात दौरे के तहत रविवार रात जामनगर पहुंचे और रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह सोमनाथ पहुंचे. सोमनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है.

भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 1951 में पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन किए जाने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमनाथ अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पीएम मोदी ने मंदिर में अभिषेक, ध्वज पूजा और महा पूजा सहित कई अनुष्ठान में भाग लिया.इसके बाद प्रधानमंत्री सद्भावना मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को बताया Compromised PM, बोले- ‘देश चलाना उनके बस की बात नहीं’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image