Rahul Gandhi Attacks PM Modi: पीएम मोदी ने रविवार को देश वासियों से सोना खरीदने से बचने और पेट्रोल-डीजल के उपयोग में कटौती करने की अपील की. उन्होंने कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम देने की भी सलाह दी. वहीं, पीएम मोदी की इस अपील पर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है. राहुल गांधी ने कहा है कि देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं है.
राहुल गांधी ने कही ये बात
राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो. ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं.
मोदी जी ने कल जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 11, 2026
ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं।
12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न…
’12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया’
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदे, क्या न ख़रीदे, कहां जाए, कहां न जाए. हर बार ज़िम्मेदारी जनता पर डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें. देश चलाना अब कंप्रोमाइज्ड पीएम के बस की बात नहीं.
पीएम मोदी ने क्या कहा था ?
PM Modi ने रविवार को लोगों से ईंधन की बचत और घरेलू संसाधनों को प्राथमिकता देने की अपील की. प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन साधनों का इस्तेमाल करना चाहिए, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए. इसी तरह कोरोना काल के दौरान शुरू हुई वर्क फ्रॉम होम जैसी व्यवस्थाओं को फिर से शुरू किया जा सकता है इससे अनावश्यक यात्रा को कम किया जा सकता है.
इसके अलावा उन्होंने कहा- ‘सोने की ख़रीद एक और पहलू है जिसमें विदेशी मुद्रा बहुत खर्च होती है. एक समय था जब संकट आता था तब लोग देशहित में सोना दान दे देते थे. आज दान की ज़रूरत नहीं है लेकिन देशहित में हमें यह तय करना होगा कि सालभर तक घर में कोई कार्यक्रम हो, हम सोने के गहने नहीं ख़रीदेंगे.” “सोना नहीं ख़रीदेंगे.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से 3 शूटर गिरफ्तार



