NEET UG Re-Exam Date: NEET परीक्षा की नई तारीख का ऐलान हो गया है. NTA ने बताया कि NEET UG 2026 री एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा. बता दें कि पेपर लीक के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी. यह परीक्षा 3 मई को हुई थी.
NTA की तरफ से दी गई ये जानकारी
NTA की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी में कहा गया है कि NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा की तारीख रविवार, 21 जून 2026 को तय की गई है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह साफ कर दिया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है. साथ ही कैंडिडेट का पुराना आवेदन और उनका पुराना डेटा की मान्य होगा.
📢 NEET (UG) 2026 — Examination Date Announced
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
The National Testing Agency, with the approval of the Government of India, has scheduled the re-examination of NEET (UG) 2026 on Sunday, 21 June 2026.
Candidates and parents are requested to rely only on the official channels of NTA.…
हेल्पलाइन नंबर भी जारी
NTA की तरफ से यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी छात्र को अपनी परीक्षा, एग्जाम सेंटर या एडमिट कार्ड से जुड़ी किसी भी दिक्कत है तो वे सीधे NTA से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए ऑफिशियल ईमेल और फोन नंबर के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए ईमेल आईडी और हेल्पलाइन नंबर है.
ई मेल आईडी- neet-ug@nta.ac.in
हेल्पलाइन नंबर- 011-40759000 / 011-69227700
ये भी पढ़ें: राजस्थान में पेट्रोल-डीजल बिक्री की नई सीमा लागू ! जानें अब एक बार में कितना मिलेगा ?



