Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsHaryana New CM Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के CM,...

Haryana New CM Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के CM, विधायक दल की बैठक में नाम पर लगी मुहर, 17 अक्टूबर को लेंगे शपथ

पंचकूला (हरियाणा), हरियाणा के सीएम होंगे नायब सिंह सैनी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया.अब 17 अक्टूबर को नायब सैनी दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल मौजूद रहेंगे.

बता दें कि मार्च महीने में मनोहर लाल खट्टर की जगह हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी राज्य विधानसभा चुनावों में भाजपा के मुख्यमंत्री पद का चेहरा थे.

हरियाणा चुनाव नतीजे 8 अक्टूबर को हुए थे घोषित

हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए गए. राज्य में भाजपा ने तीसरी बार जीत हासिल की है. राज्य की 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 48 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें प्राप्त की हैं.

सैनी ने लिया शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा

बता दें कि इससे पहले कार्यवाहक सीएम नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को ग्राउंड का दौरा कर शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. इस अवसर पर उनके साथ MLA कृष्ण बेदी, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पूर्व सांसद संजय भाटिया भी मौजूद थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular