Saturday, November 14, 2026
HomeLatest News'देश में इंडिया गठबंधन की आंधी , 4 जून के बाद नरेन्द्र...

‘देश में इंडिया गठबंधन की आंधी , 4 जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे’,कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया दावा,BJP पर लगाया ये बड़ा आरोप

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से दावा किया कि देश के हर कोने में ‘इंडिया’ गठबंधन की आंधी है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जून के बाद इस पद पर नहीं रहेंगे.उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘एक्स’ पर जारी उनके भाषण से संबंधित 2 वीडियो को फिर से पोस्ट करते हुए यह आरोप भी लगाया कि भाजपा ‘झूठ की फैक्ट्री’ चला रही है.

कांग्रेस ने लगाया भाषण में कांटछांट का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी के एक भाषण के एक अंश में कांट-छांटकर यह प्रचार किया गया कि नरेन्द्र मोदी 4 जून, 2024 के बाद हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने रहेंगे.मुख्य विपक्षी दल का कहना है कि राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि नरेन्द्र मोदी 4 जून के बाद हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.

” 4 जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे”

राहुल गांधी ने कांग्रेस की इस पोस्ट को ‘रिपोस्ट’ करते हुए कहा, ‘‘ ‘झूठ की फैक्ट्री’ भाजपा खुद को कितना भी दिलासा दे ले, कोई फर्क नहीं पड़ने वाला.एक बार फिर कह रहा हूं कि 4 जून के बाद नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे.देश के हर कोने में ‘इंडिया’ की आंधी चल रही है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image