Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMurder In Jhalawar : झालावाड़ में आपसी विवाद में 5 लोगों की...

Murder In Jhalawar : झालावाड़ में आपसी विवाद में 5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या,आरोपी फरार

राजस्थान के झालावाड़ जिले में 5 लोगों की हत्या का मामला सामने आया है.यहां आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया.दरअसल विवाद के बाद बाइक पर मामला दर्ज कराने जा रहे 5 लोगों को डंपर ने कुचल दिया.जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.घटना पगरिया थाना क्षेत्र विनायका गांव की है घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए झालावाड़ DSP प्रेम चौधरी ने बताया कि देर रात पगरिया थाना क्षेत्र के विनायका गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया.इस विवाद को लेकर मामला दर्ज कराने जा रहे 5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या कर दी गई.मृतकों में 2 सगे भाई भी बताए जा रहे हैं.वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.जिनकी पुलिस सरगर्मी से तलाश करने में जुटी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image