Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentमराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी की मौत!

मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी की मौत!

फ्लैट में मिला शव

पुणे। दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी पुणे शहर के नजदीक तलेगांव दाभाडे में अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अभिनेता का शव शुक्रवार शाम को मिला और संदेह है कि उनकी मौत तीन दिन पहले हुई थी। वे 77 वर्ष के थे।


तलेगांव दाभाडे पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें पड़ोसियों से सूचना मिली कि फ्लैट से दुर्गंध आ रही है। इस फ्लैट में महाजनी अकेले रहते थे। हम मौके पर पहुंचे और फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर महाजनी मृत मिले।’’
उन्होंने कहा, ‘‘संदेह है कि महाजनी की मौत तीन दिन पहले हुई थी।’’ अधिकारी के मुताबिक, महाजनी का मुंबई में एक फ्लैट है, लेकिन वह पिछले आठ माह से तलेगांव दाभाडे में रह रहे थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

महाजनी ने 1970 से 1980 के बीच कई मराठी फिल्मों में अभिनय किया। ‘मुंबाची फौजदार’, ‘जंग’ और ‘कलत नकलत’ को उनकी यादगार फिल्मों में शुमार किया जाता है।
महाजनी के बेटे भी अभिनेता हैं और मराठी सिनेमा में जाना-माना नाम हैं।

‘‘अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज मराठी अभिनेता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और महाजनी परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।’’

एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता शरद पवार ने भी महाजनी की मौत पर शोक जताया और कहा कि उनके निधन से मराठी फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular