Wednesday, July 8, 2026
HomeIndiaबारिश बनी आफत, सूरत में बाढ़ जैसे हालात, 9 की मौत, जबलपुर...

बारिश बनी आफत, सूरत में बाढ़ जैसे हालात, 9 की मौत, जबलपुर में इमारत धराशायी

Monsoon 2026 Update: देशभर में सक्रिय मानसून से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 18 इंच बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बने, 9 लोगों की मौत हुई और 3600 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। गुरुग्राम में जलभराव और NH-48 धंसने से लंबा जाम लगा। राजस्थान में जालोर में जीप नदी में पलटी, जबकि चित्तौड़गढ़ में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई।

Monsoon 2026 Update: देश के ज्यादातर इलाकों मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है. इस बीच कई राज्यों में मानसून का कहर भी देखने को मिला है. गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, सड़कें जलमग्न हैं और कई स्थानों पर हादसों में लोगों की जान भी गई है.

सूरत में बाढ़ जैसे हालात, 2100 लोगों का रेस्क्यू

गुजरात के सूरत में पिछले 36 घंटे में करीब 18 इंच बारिश दर्ज की गई. जिससे शहर के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए. सड़कों पर पानी का तेज बहाव होने से कई कारें बह गईं. करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से करीब 3600 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. हालात को देखते हुए सूरत और नवसारी में स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें.

गुरुग्राम में जलभराव, NH-48 धंसा

हरियाणा के गुरुग्राम में लगातार बारिश के कारण हालात बिगड़ गए हैं. जहां कई इलाकों में दो-दो फीट तक पानी भर गया. वहीं, दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) का एक हिस्सा धंसने से करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया. स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से अगले कुछ दिनों तक कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम (WFH) की सुविधा देने की अपील की है.

राजस्थान में जीप नदी में पलटी, बिजली गिरने से 3 की मौत

राजस्थान के जालोर जिले में एक जीप नदी में पलट गई. वहीं चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के जबलपुर में मंगलवार शाम लगातार बारिश के बीच एक पांच मंजिला इमारत ढह गई। प्रशासन ने मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए बचाव कार्य जारी है.

प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने और केवल आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है. कई जिलों में राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जानें एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image