Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsMonsoon 2024 : केरल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर...

Monsoon 2024 : केरल के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर जारी किया रेड अलर्ट,जानें मौसम विभाग ने क्या कहा

तिरुवनंतपुरम, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को केरल के मलप्पुरम जिले के लिए रेड अलर्ट और राज्य के 7 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर जिलों में रविवार के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है.रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है.

इस बीच विभाग ने शनिवार के लिए कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.विभाग ने इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.ऑरेंज अलर्ट 11 से 20 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने और येलो अलर्ट 6 से 11 सेंटीमीटर के बीच बारिश होने का संकेत देता है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image