Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsRajasthan News : अवैध रेत खनन मामले में CBI ने राजस्थान में...

Rajasthan News : अवैध रेत खनन मामले में CBI ने राजस्थान में 10 स्थानों पर ली तलाशी,नकदी और हथियार बरामद

नई दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अवैध रेत खनन के सिलसिले में शनिवार को राजस्थान में 10 स्थानों पर तलाशी ली.अधिकारियों के अनुसार समझा जाता है कि एजेंसी ने जयपुर, टोंक, जोधपुर, नागौर, भीलवाड़ा, करौली और सीकर में विभिन्न स्थानों पर तलाशी के दौरान 20 लाख रुपये से अधिक नकदी और एक देसी पिस्तौल जब्त की.

हाईकोर्ट के आदेश पर CBI जांच

उन्होंने बताया कि CBI ने राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ के आदेश पर अवैध रेत खनन मामले की जांच अपने हाथ में ली है.पहले बूंदी पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था.

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि पिछले साल 24 अक्टूबर को बिना वैध परमिट के पंजीकरण संख्या RJ-08-GB-3162 वाले एक डंपर से 40 मीट्रिक टन रेत की ढुलाई के दौरान शाहरुख को गिरफ्तार किया गया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image