Saturday, May 16, 2026
HomeLatest NewsModi Cabinet Meet :PM मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता,लोकसभा...

Modi Cabinet Meet :PM मोदी आज करेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता,लोकसभा चुनाव सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की संभवत: आखिरी ऐसी बैठक होगी.प्रधानमंत्री समय-समय पर नीति और शासन से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंत्रिपरिषद की बैठकें करते रहे हैं लेकिन रविवार को होने वाली बैठक अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिहाज से अहम है.निर्वाचन आयोग अगले कुछ सप्ताह में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक चाणक्यपुरी डिप्लोमैटिक एन्क्लेव में सुषमा स्वराज भवन में आयोजित की जाएगी.इस बैठक के दौरान सरकार के कामकाज पर चर्चा हो सकती है, क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने मोदी के नेतृत्व में तीसरा कार्यकाल हासिल करने का विश्वास व्यक्त किया है.

निर्वाचन आयोग ने विभिन्न राज्य में चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना प्रारंभ कर दिया है. इससे पहले 2014 में निर्वाचन आयोग ने 5 मार्च को 9 चरण में लोकसभा चुनाव कराने की घोषणा की थी और परिणाम 16 मई को घोषित किए गए थे.वहीं 2019 में आयोग ने 10 मार्च को 7 चरण के लोकसभा चुनावों की घोषणा की थी और परिणाम 23 मई को घोषित किए गए थे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular