Monday, May 18, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentMiss Universe प्रतियोगिता में पहली बार शामिल होगा Saudi Arabia,ये खूबसूरत मॉडल...

Miss Universe प्रतियोगिता में पहली बार शामिल होगा Saudi Arabia,ये खूबसूरत मॉडल करेंगी रिप्रजेंट

सऊदी अरब इतिहास में पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा है. इस प्रतियोगिता में मॉडल रूमी अलकाहतानी सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी. मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में सऊदी अरब के हिस्सा लेने की जानकारी रूमी अलकाहतानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी और बताया कि वह मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सऊदी अरब का प्रतिनिधित्व करेंगी.उन्होंने अपनी बेहद ग्लैमरस तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

तस्वीरों शेयर कर लिखी ये बात

आपको बता दें कि इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन मैक्सिको में किया जाएगा. रूमी अलकाहतानी ने पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर अरबी में लिखा,”मिस यूनिवर्स 2024 कॉम्पिटिशन में भाग लेने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं.मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में सऊदी अरब की यह पहली भागीदारी है.”

सऊदी अरब की राजधानी रियाद की रहने वाली अलकाहतानी को वैश्विक सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जाना जाता है, उन्होंने कुछ हफ्ते पहले मलेशिया में आयोजित मिस एंड मिसेज ग्लोबल एशियन में भी भाग लिया था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular