Saturday, May 23, 2026
HomeIndiaUttarakhand News : बद्रीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा में जा रही...

Uttarakhand News : बद्रीनाथ हाइवे पर बड़ा हादसा, अलकनंदा में जा रही मिनी बस, 2 की मौत और 10 लापता

रुद्रप्रयाग-बदरीनाथ हाइवे पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। धोलतीर इलाके में यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में जा गिरी है।

Uttarakhand News : उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग और गौचर के बीच घोलतीर गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के तीर्थयात्रियों से भरी एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में जा गिरी जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई तथा 10 अन्य लापता हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में आठ लोग घायल भी हुए हैं । वाहन में राजस्थान के उदयपुर का एक परिवार भी था जो चारधाम यात्रा पर आया था ।

राहत एवं बचाव अभियान शुरू

घटना की खबर मिलते ही पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कुल 31 यात्रियों की क्षमता वाली मिनी बस में, हादसे के समय चालक समेत 20 श्रद्धालु सवार थे और वह बदरीनाथ धाम की ओर जा रही थी । बचाव दलों ने बताया कि हादसे के दौरान वाहन में सवार कुछ श्रद्धालु पहाड़ी पर ही छिटक कर घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल भेजा गया है।

10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से दो व्यक्तियों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 10 यात्री नदी में समा गई मिनी बस के साथ ही लापता हो गए।राहत एवं बचाव कार्यों में नदी का तेज बहाव चुनौती बना हुआ है लेकिन बचाव दल स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार श्रद्धालुओं की जांच कर रहे हैं। बता दें कि 18 यात्रियों से भरी बस राजस्‍थान से आ रही थी। यात्री चारधाम यात्रा पर आए थे। अलकनंदा नदी में तेज बहाव के कारण बस बह गई। इन दिनों उत्‍तराखंड के कई हिस्‍से में तेज बारिश हो रही है। इसकी वजह से नदियां लबालब हैं। बारिश के चलते भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जताया शोक

उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया X पर उन्‍होंने लिखा है- ‘जनपद रुद्रप्रयाग में एक टेंपो ट्रैवलर के नदी में गिरने का समाचार अत्यंत दुःखद है। SDRF सहित अन्य बचाव दलों द्वारा युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular