Sunday, May 17, 2026
HomeWorldमहारानी एलिजाबेथ की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस...

महारानी एलिजाबेथ की पहली बरसी की पूर्व संध्या पर ब्रिटेन लौटेंगे प्रिंस हैरी

लंदन। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की बरसी की पूर्व संध्या पर एक चैरिटी पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए प्रिंस हैरी के अगले महीने ब्रिटेन लौटने की संभावना है. परमार्थ संगठन ‘वेलचाइल्ड’ से मिली जानकारी के अनुसार ‘यूके चैरिटी वेलचाइल्ड’ के लंबे समय से संरक्षक रहे हैरी सात सितंबर को लंदन में इसके वार्षिक पुरस्कार समारोह में भाग लेंगे, जिसमें गंभीर रूप से बीमार युवाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया जाएगा. इस कार्यक्रम हैरी की पत्नी ‘डचेस ऑफ ससेक्स’ मेगन निजी कारणों से शामिल नहीं हो पाएगी.

हैरी ने पिछले साल आठ सितंबर को हुए इस चैरिटी के पुरस्कार समारोह से नाम वापस ले लिया था क्योंकि उसी दिन उनकी दादी महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु हुई थी. महारानी एलिजाबेथ ने 70 वर्षों तक ब्रिटेन में शासन किया था और स्कॉटलैंड में स्थित उनके पसंदीदा शाही निवास स्थान बाल्मोरल में 96 वर्ष की आयु में उन्होंने अंतिम श्वांस ली. हैरी तब अमेरिका से आए थे, जो शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ समय रहने के लिए स्कॉटलैंड चले गए थे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular