Sunday, May 17, 2026
HomeLatest Newsजयपुर में मेट्रो परियोजनाओं को मिलेगी गति, मुख्य सचिव ने किया व्यापक...

जयपुर में मेट्रो परियोजनाओं को मिलेगी गति, मुख्य सचिव ने किया व्यापक निरीक्षण

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

Jaipur Metro News: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने रविवार को जयपुर मेट्रो का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, तकनीकी उत्कृष्टता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की।

प्रेस से वार्ता में मुख्य सचिव ने जयपुर मेट्रो कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मेट्रो निर्माण गुलाबी नगरी की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक तकनीक के समन्वय के साथ किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भारत सरकार के साथ सतत संवाद में है और मेट्रो फेज 2 की स्वीकृति शीघ्र मिलने की आशा है। जयपुर मेट्रो सुरक्षित और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

फेज 1डी निर्माण कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने फेज 1डी, जो मानसरोवर से 200 फीट बाईपास अजमेर रोड चौराहे तक प्रस्तावित है, के निर्माण कार्यों का गहन अवलोकन किया। गुणवत्ता नियंत्रण, संरचनात्मक मानकों और अत्याधुनिक तकनीक के उपयोग की सराहना की गई। निदेशक स्तर के अधिकारियों ने परियोजना की वर्तमान स्थिति और तकनीकी विशेषताओं की जानकारी दी।

ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का दौरा

मानसरोवर डिपो स्थित ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और सिक्योरिटी कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य सचिव ने रीयल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम और सुरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को समझा।

इसके बाद उन्होंने मानसरोवर से छोटी चौपड़ मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो यात्रा कर परिचालन व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुभव लिया। छोटी चौपड़ स्टेशन स्थित कला दीर्घा में संरक्षित पुरातात्विक धरोहरों की सराहना की गई।

यात्रियों की सुविधाओं पर जोर

मुख्य सचिव ने स्टेशन नियंत्रक कक्ष, यात्री सुविधाओं, रखरखाव प्रणाली और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उच्च स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। टनल निरीक्षण के दौरान आपातकालीन क्रॉस पैसेज की संरचना और तकनीकी विशेषताओं की भी जानकारी ली गई।

इस अवसर पर नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. देबाशीष पृष्टी सहित जयपुर मेट्रो के निदेशकगण और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular