Friday, November 13, 2026
HomeLatest NewsMeghalaya : तूफान ने मचाया कहर,खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में कई मकान...

Meghalaya : तूफान ने मचाया कहर,खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में कई मकान क्षतिग्रस्त, 400 से अधिक लोग प्रभावित

शिलांग, मेघालय के खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के साथ आए तूफान के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 400 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं.अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है.

13 गांवों में मकान क्षतिग्रस्त

आपदा प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया,”रविवार को मेघालय के खासी जैंतिया पर्वतीय क्षेत्र के कम से कम 13 गांवों में मकान क्षतिग्रस्त या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने से कम से कम 427 लोग प्रभावित हुए.”

मेघालय के CM ने क्या कहा ?

मेघालय के मुख्यमंत्री सी. के. संगमा ने कहा कि जिला प्रशासन प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा,”राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए. प्रशासन को तुरंत राहत पहुंचाने के लिए कहा है.”

गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिला उपायुक्तों को सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर राहत पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image