Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Open : हफ्ते के पहले दिन बाजारों में शुरुआती कारोबार...

Share Market Open : हफ्ते के पहले दिन बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी,जानें Sensex और Nifty का क्या है हाल

मुंबई, घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक Sensex शुरुआती कारोबार में 328.54 अंक चढ़कर 74,206.69 अंक पर रहा जबकि एनएसई Nifty 93.45 अंक बढ़कर 22,569.30 अंक पर पहुंच गया.

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो और एक्सिस बैंक अन्य के में शामिल में उछाल आया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

टाइटन, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड तथा लार्सन एंड टूब्रो के शेयरों का नुकसान हुआ.

एशियाई बाजारों का क्या रहा हाल ?

एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे.अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए.वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत चढ़कर 83.15 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,391.98 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular