Friday, November 6, 2026
HomeLatest NewsMaruti Suzuki ने Grand Vitara और Swift की कीमतों में किया इजाफा,जानें...

Maruti Suzuki ने Grand Vitara और Swift की कीमतों में किया इजाफा,जानें अब यह कार आपको कितने रुपए में मिलेगी ?

नई दिल्ली, वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने अपने लोकप्रिय मॉडल स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ा दी है. इसके अलावा स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ग्रैंड विटारा के चुनिंदा मॉडल के दाम भी बढ़ाये गये हैं.

इतनी बढ़ाई कंपनी ने कारों की कीमत

मारुति सुजुकी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि स्विफ्ट की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ाई गई है.इसी तरह, ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 19,000 रुपये तक बढ़ा दी गई है.

स्विफ्ट और ग्रैंड विटारा अब इतने में मिलेगी

कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार,अब स्विफ्ट का मूल्य 5.99 लाख रुपये से 8.89 लाख रुपये (दिल्ली शोरूम) तक हो गया है. ग्रैंड विटारा के सिग्मा वैरिएंट की कीमत 10.8 लाख रुपये हो गई है.कंपनी ने कहा कि नई कीमतें 10 अप्रैल, 2024 से प्रभावी हो गई हैं।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image