Friday, November 6, 2026
Homechunavi halchalBJP Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की एक और...

BJP Candidate List : लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की एक और सूची जारी,रीता बहुगुणा और किरण खेर का टिकट कटा,देखें पूरी सूची

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की 7 और लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए.पार्टी ने इलाहाबाद से वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काट दिया है, जबकि बलिया से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है.

रीता बहुगुणा का कटा टिकट

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक इलाहाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के स्थान पर नीरज त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया गया.इसके अलावा मैनपुरी सीट पर जयवीर सिंह ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतारा गया है.

बलिया सीट से मौजूदा सांसद का कटा टिकट

बलिया सीट से मौजूदा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर को भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया.गाज़ीपुर सीट से पारसनाथ राय को पार्टी का टिकट दिया गया है.कौशांबी सीट से मौजूदा सांसद विनोद कुमार सोनकर, मछली शहर से वर्तमान सांसद बीपी सरोज और फूलपुर से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image