Friday, May 22, 2026
HomeLatest NewsManish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखा भावुक कर देने...

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया ने जेल से लिखा भावुक कर देने वाला पत्र,लिखा-‘जल्द बाहर मिलेंगे’,केजरीवाल की तारीफ में लिखी ये बात,पढ़ें क्या लिखा ?

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री अरविंद सिसोदिया से जेल से चिट्ठी लिखी है.उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के नाम चिट्ठी लिखी है.इस चिट्ठी में उन्होंने लिखा है कि जल्द ही जेल से बाहर मिलेंगे.इसमें मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल की तारीफ भी की है.उन्होंने लिखा है कि मुझे खुशी है दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में क्रांति आई.मनीष सिसोदिया ने पत्र में लिखा है कि पिछले साल में मुझे सबकी याद आई,सब ने बहुत ईमानदारी से काम किया,जैसे आजादी के वक्त सब ने लड़ाई लड़ी,वैसे ही हम अच्छी शिक्षा और स्कूल के लिए लड़ रहे हैं.

मनीष सिसोदिया, पिछले एक साल से दिल्ली शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद हैं. इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह इस मामले में जमानत के बाद जेल से रिहा हुए थे

अपनी इस चिट्ठी में मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि अंग्रेजों को भी अपनी सत्ता का बहुत घमंड था, अंग्रेज भी झूठे आरोप लगाकर लोगों को जेल में बंद करते थे अंग्रेजों ने कई सालों तक गांधी और नेल्सन मंडेला को भी जेल में रखा. अंग्रेजों की तानाशाही के बाद भी आजादी का सपना सच हुआ.

उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उन्होंने सभी को याद किया. अपनी पत्नी का ख्याल रखने के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने आगे लिखा, “जेल में रहने के बाद आप सभी के लिए मेरा प्यार और बढ़ गया. आपने मेरी पत्नी का बहुत ख्याल रखा. सीमा आप सभी के बारे में बात करते हुए भावुक हो जाती हैं. आप सभी अपना ख्याल रखें.”

विकसित देश होने के लिए अच्छी शिक्षा, स्कूल का होना जरूरी है. मुझे खुशी है अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई.अब पंजाब शिक्षा क्रांति की खबर पढ़कर सुकून मिलता है। जेल में रहकर मेरा प्यार आप लोगों के लिए और बढ़ा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular