Tuesday, April 21, 2026
HomeIndiaमल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी को बताया आतंकवादी, विवाद बढ़ा...

मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी को बताया आतंकवादी, विवाद बढ़ा तो दी सफाई

Mallikarjun Kharge on PM Modi:मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए विवादित बयान से बवाल मच गया। AIADMK-बीजेपी गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्होंने मोदी को ‘आतंकवादी’ कह दिया। विवाद बढ़ने पर खरगे ने सफाई दी कि उनका मतलब ‘आतंकित करने’ से था, न कि आतंकवादी कहना।

Mallikarjun Kharge on PM Modi: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान पर बवाल खड़ा हो गया है. खरगे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री को आतंकवादी कह दिया. दरअसल वह अन्नाद्रमुक (AIADMK)की पीएम मोदी के साथ गठबंधन की ओलचना कर रहे थे. खरगे ने AIADMK के प्रधानमंत्री के साथ हाथ मिलाने पर सवाल उठाया, उन्होंने कहा-AIADMK वाले अन्नादुरई की तस्वीर लगाते हैं तो वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी है. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती. ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.

बयान पर खरगे ने दी सफाई

हालांकि बाद में खरगे अपने बयान पर सफाई देते नजर आए. उन्होंने कहा- मैंने आतंकवादी नहीं कहा, बल्कि ये कहा कि वे आतंकित करते हैं. मेरा मतलब, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मोदी हमेशा धमकाते हैं. ED, इनकम टैक्स और CBI जैसे संस्थान उनके हाथ में हैं. वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं. मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं.’

खरगे के बयान की बीजेपी ने की तीखी आलोचना

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी ओलचना करते हुए कहा कि हमें शर्म आती है कि कांग्रेस पार्टी इतने निचले स्तर पर गिर गई है. एक लोकतांत्रिक रूप से चुन गए प्रधानमंत्री, जिन्हें जनता ने चुना है वे उन्हें आतंकवादी कह रहे हैं. मैं खरगे के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूं. मैं भारत की जनता के इस अपमान के लिए माफी मांगता हूं. उन्होंने न केवल प्रधानमंत्री का अपमान किया है, बल्कि 142 करोड़ भारतीयों और तमिलों का भी अपमान किया है.

‘कांग्रेस अब तक पीएम मोदी का 175 बार अपमान कर चुकी’

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा उन्होंने लिखा- कांग्रेस अब तक पीएम मोदी का 175 बार अपमान कर चुकी है. उन्होंने कहा-अफजल , याकूब और नक्सल निर्दोष हैं, लेकिन कांग्रेस के लिए चायवाला ओबीसी पीएम आतंकवादी है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका ईरान शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस, जेडी वेंस के नेतृत्व में इस्लामाबाद भेजा जा रहा वार्ताकारों का दल, तेहरान का वार्ता से इनकार


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular