Tuesday, April 21, 2026
HomeLatest Newsकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सम्मान निधि की छठी किस्त कल सीएम...

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सम्मान निधि की छठी किस्त कल सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे जारी

CM Kisan Nidhi Yojna: सीएम भजनलाल शर्मा बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त जारी करेंगे। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के अनुसार, 66 लाख से अधिक किसानों को 665 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि मिलेगी। जोधपुर के ओसियां में राज्यस्तरीय कार्यक्रम के साथ जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी आयोजन होंगे।

CM Kisan Nidhi Yojna: सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त के रूप में 665 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी. उन्होंने बताया कि जोधपुर के ओसियां में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा योजना की किस्त जारी करेंगे.

CM भजनलाल कल जारी करेंगे किश्त

मंत्री ने बताया कि जोधपुर के ओसियां में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस किस्त को जारी करेंगे. इसके साथ ही जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 5 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के 71 लाख से अधिक किसान परिवारों को 2726 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है.साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 6 किस्तों में 9583 करोड़ रुपये हस्तान्तरित किए गए हैं.

किसानों को मिल रहा अतिरिक्त लाभ

सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है. राज्य में अब योजना के पात्र किसानों को 9000 रुपये प्रति वर्ष सम्मान निधि के रूप में मिल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खरगे का विवादित बयान, पीएम मोदी को बताया आतंकवादी, विवाद बढ़ा तो दी सफाई


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular