Tuesday, April 21, 2026
HomeLatest Newsतकनीकी खामी या लापरवाही? CM भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी हादसे पर...

तकनीकी खामी या लापरवाही? CM भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी हादसे पर मांगी पूरी रिपोर्ट, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Pachpadra Refinery Fire Incident: भजनलाल शर्मा ने पचपदरा रिफाइनरी आग हादसे पर ढाई घंटे चली हाई-लेवल बैठक में पूरी रिपोर्ट मांगी और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

Pachpadra Refinery Fire Incident: पचपदरा स्थित रिफाइनरी में सोमवार को आग लगने की घटना के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. करीब ढाई घंटे तक चली बैठक में उन्होंने अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की. घटना के बाद रिफाइनरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है, वहीं उच्च स्तरीय जांच भी शुरू कर दी गई है.

तकनीकी खामी को माना जा रहा वजह

मंत्री जोगाराम पटेल और केके बिश्नोई ने बताया कि जिस रिफाइनरी का मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया. तकनीकी और बाहरी जांच में सामने आया कि आग लीकेज के कारण लगी, जिस पर Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) के अधिकारियों ने तुरंत काबू पा लिया. शुरुआती तौर पर इसे तकनीकी खामी माना जा रहा है, जिसे जल्द ठीक करने का दावा किया गया है.

आग दोपहर करीब 1:55 बजे लगी थी और 2:45 बजे तक पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. मुख्यमंत्री ने कंट्रोल रूम से हालात की जानकारी ली और तत्परता से काम करने वाले अधिकारियों की सराहना की।

रिफाइनरी से जल्द शुरू होगा प्रोडक्शन

मंत्री ने आगे कहा कि रिफाइनरी आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा मानकों के साथ तैयार की गई है। फिलहाल लीकेज के कारणों की गहन जांच की जा रही है और बाहरी विशेषज्ञों की मदद भी ली जाएगी. शुरुआती आकलन में केवल एक हिस्से में सीमित नुकसान सामने आया है. अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति सामान्य होते ही रिफाइनरी में जल्द उत्पादन फिर से शुरू किया जाएगा, जबकि HPCL अपने स्तर पर जांच प्रक्रिया जारी रखे हुए है.

ये भी पढ़ें: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सम्मान निधि की छठी किस्त कल सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे जारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular