Tuesday, April 21, 2026
HomeLatest Newsअमेरिका ईरान शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस, जेडी वेंस के नेतृत्व में...

अमेरिका ईरान शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस, जेडी वेंस के नेतृत्व में इस्लामाबाद भेजा जा रहा वार्ताकारों का दल, तेहरान का वार्ता से इनकार

Iran US Peace Talk: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। JD Vance के नेतृत्व में अमेरिकी दल इस्लामाबाद भेजा जा रहा है, लेकिन ईरान ने साफ किया कि वह कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेज रहा। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से नाकेबंदी हटाने की शर्त रखते हुए तेहरान ने कहा कि धमकियों के बीच किसी भी वार्ता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Iran US Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित शांति वार्ता को लेकर स्थिति और जटिल होती जा रही है. अमेरिका उपराष्ट्रपति JD Vance के नेतृत्व में वार्ताकारों का एक दल इस्लामाबाद भेजने की तैयारी कर रहा है. वहीं ईरान ने साफ कर दिया है कि उसने इस्लामाबाद में होने वाली किसी भी वार्ता के लिए अपना कोई प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा है. यह जानकारी ईरानी सरकारी टीवी चैनल के हवाले से सामने आई है, जिसने इन अटकलों पर विराम लगा दिया कि तेहरान बातचीत के लिए तैयार है.

‘धमकी और बातचीत साथ नहीं चल सकती’

ईरान ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी पूरी तरह नहीं हटाता, तब तक किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है. साथ ही, तेहरान ने यह भी कहा है कि धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं की जाएगी.

‘अमेरिका से बातचीत की कोई योजना नहीं’

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बागई ने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ बातचीत के किसी नए दौर की कोई योजना नहीं है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि यदि अमेरिका इस्लामाबाद में कोई प्रतिनिधिमंडल भेजता है, तो यह उसका अपना निर्णय है और ईरान इससे खुद को अलग रखता है.

ईरान ने अमेरिका पर लगाया बार-बार पीछे हटने का आरोप

ईरानी विदेश मंत्रालय ने अमेरिका पर आरोप लगाया है कि वह अपने वादों से बार-बार पीछे हटता रहा है. तेहरान का कहना है कि जब तक ईरानी बंदरगाहों से अमेरिकी नौसेना का ब्लॉकेड नहीं हटाया जाता और डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी जा रही धमकियां बंद नहीं होतीं, तब तक किसी भी बातचीत का कोई औचित्य नहीं है.

कौन करेगा वार्ता में ईरानी पक्ष का नेतृत्व ?

अगर भविष्य में युद्धविराम के लिए वार्ता होती है, तो यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान की ओर से प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कौन करेगा. पिछली वार्ता में ईरानी पक्ष का नेतृत्व मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने किया था. कुल मिलाकर, मौजूदा हालात यह संकेत देते हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की बजाय और बढ़ सकता है, जिससे वैश्विक स्तर पर भी असर पड़ने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना की NIA ने शुरू की जांच, सीएम भजनलाल ने किया घटनास्थल का निरीक्षण


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular