Friday, June 5, 2026
HomeIndiaमॉल पर लॉरेंस गैंग का हमला! बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां,...

मॉल पर लॉरेंस गैंग का हमला! बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, बोले- ‘यह तो बस ट्रेलर’

पिंपरी-चिंचवड़ में एक फर्नीचर मॉल पर दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन मॉल का शीशे का अगला हिस्सा टूट गया। पुलिस को शक है कि हमले के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। सोशल मीडिया पोस्ट में हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है।

Pimpri Chinchwad Firing : पुणे। पिंपरी-चिंचवड़ में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक फर्नीचर मॉल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन गोलियों से मॉल का शीशे का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। मामले ने उस समय और गंभीर रूप ले लिया, जब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आई, जिसमें इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना के तार लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हो सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक मॉल के मालिक को गोलीबारी की घटना से कुछ दिन पहले एक धमकी भरा फोन कॉल आया था, लेकिन उन्होंने उक्त नंबर ब्लॉक कर दिया था। गोलीबारी के बाद मालिक को एक सोशल मीडिया पोस्ट का ‘स्क्रीनशॉट’ कथित तौर पर भेजा गया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह द्वारा इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया।

पिंपरी चिंचवड पुलिस के अपराध शाखा के उपायुक्त शिवाजी पवार ने कहा, हम उस स्क्रीनशॉट की जांच कर रहे हैं, जो आरजू बिश्नोई और शुभम लोणकर की सोशल मीडिया पोस्ट प्रतीत होती है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी ली गई है। भारतीय न्याय संहिता व शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण कर रही है जिसमें दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार फर्नीचर मॉल के बाहर रुककर गोलीबारी करते दिख रहे हैं।

बिश्नोई गैंग से संबंधित लोगों की जांच में जुटी पुलिस

गणेश इंगवाले ने बताया कि हमलावरों ने घटना के बाद एक धमकी भरा संदेश जारी किया, जिसमें दावा किया गया कि ‘AJ फर्नीचर मॉल’ के मालिक अशोक नैन एमडीएमए ड्रग तस्करी से जुड़े हुए हैं। संदेश में यह भी कहा गया कि यह हमला सिर्फ एक “ट्रेलर” था और अगली बार सीधे सिर में गोली मारी जाएगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटरों की तलाश में कई टीमें रवाना की गई हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला गैंगवार और आपराधिक नेटवर्क से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों की गतिविधियों और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है, ताकि हमले के पीछे की साजिश और शामिल आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image