Junior NTR Dragon Movie Update : मुंबई। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) के लिए बीता साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। उनकी बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री की जो प्लानिंग थी, वो बुरी तरह फेल हुई। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई, वहीं जूनियर एनटीआर को विलेन के रोल में देखकर लोग कुछ खास खुश नहीं थे। उसके बाद से ही वो अपनी फिल्म के काम पर बिजी हैं। जिसे प्रशांत नील बना रहे हैं, साथ ही वो मेन लीड हैं। बॉलीवुड खबरों की माने तो इस मूवी में अनिल कपूर की एंट्री की भी खबरें मिल रही हैं। दरअसल हाल ही में एक ब्लॉकबस्टर मूवी को ऐलान किया गया है। यह मूवी 11 जून 2027 में दुनियाभर में रिलीज होगी, परन्तु वो कौन है जिसने विलेन बनकर सलमान खान (Salman Khan) और अजय देवगन (Ajay Devgn) को टक्कर दी है।

जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वॉर 2’ से पहले रिलीज हुई ‘देवरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया था। फिल्म से जितनी उम्मीदें थीं, वह उस स्तर की छाप छोड़ने में सफल नहीं हो पाई। अब इसी फ्रेंचाइज़ी के पार्ट 2 को लेकर भी स्थिति साफ नहीं है, क्योंकि इसका काम फिलहाल अटका हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में फैन्स के बीच यह सवाल लगातार बना हुआ है कि आखिर इस प्रोजेक्ट पर आगे कब काम शुरू होगा। इसी बीच जूनियर एनटीआर को लेकर एक और बड़ी चर्चा इंडस्ट्री में तेज है। खबरें हैं कि उन्होंने यशराज फिल्म्स (YRF) के साथ मल्टी-फिल्म डील साइन की है, जिसके तहत वह आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में विलेन के रूप में नजर आ सकते हैं। अगर यह रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो यह उनके करियर में हिंदी सिनेमा को लेकर एक बड़ा टर्निंग पॉइंट हो सकता है।

जूनियर एनटीआर की ‘ड्रैगन’ में बड़ा ट्विस्ट, इस विलेन की एंट्री से बढ़ा उत्साह
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रैगन’ को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस साल अभिनेता किसी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आएंगे, ऐसे में अगले साल की यह फिल्म उनके करियर की सबसे चर्चित रिलीज में से एक मानी जा रही है। खास बात यह है कि इस समय बॉक्स ऑफिस पर हिंदी सिनेमा का दबदबा देखा जा रहा है, जिससे ‘ड्रैगन’ को लेकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमदार अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता प्रकाश राज की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। उनकी मौजूदगी से फिल्म की कहानी और किरदारों में नया वजन जुड़ने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उनका रोल कहानी में बेहद अहम भूमिका निभाएगा।

प्रकाश राज पहले भी कई फिल्मों में अपने नेगेटिव और इंटेंस किरदारों के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं। ‘दबंग 2’ और ‘सिंघम’ जैसी फिल्मों में उन्होंने बॉलीवुड के बड़े सितारों को टक्कर देते हुए अपनी अलग पहचान बनाई थी। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि ‘ड्रैगन’ में वह मुख्य विलेन के तौर पर नजर आएंगे या किसी महत्वपूर्ण किरदार में। मेकर्स की ओर से उनके रोल को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही फिल्म से जुड़ी कोई बड़ी अपटेड सामने आएंगी।



