Monday, May 4, 2026
HomeLatest Newsबारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से...

बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से विपक्ष को हराया, बनाया देश का नया रिकॉर्ड

महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती उपचुनाव में 2.18 लाख से अधिक वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह उपचुनाव अजित पवार के निधन के बाद हुआ था। इस जीत को देश के सबसे बड़े जीत अंतर में से एक बताया जा रहा है। सुनेत्रा ने जनता का आभार जताया।

Sunetra Pawar Baramati Bypoll Result 2026 : पुणे। महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बारामती विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में सोमवार को 2,18,034 मतों के अंतर से जीत हासिल की। निर्वाचन आयोग के अनुसार, उन्होंने 2,18,969 वोट हासिल किए। सुनेत्रा के पति और तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के कारण यह उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी।

सुनेत्रा पवार ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

राकांपा ने दावा किया कि सुनेत्रा पवार ने विधानसभा चुनावों में जीत के सबसे बड़े अंतर का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने भाजपा के सुनील कुमार शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। शर्मा ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में साहिबाबाद सीट पर 2.14 लाख मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। बारामती में अन्य 22 उम्मीदवारों को कुल 4,837 वोट प्राप्त हुए।

बारामती से विधायक अजित पवार की 28 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के बाद 23 अप्रैल को यह उपचुनाव कराया गया था। सुनेत्रा पवार की जीत का अंतर उनके दिवंगत पति की जीत के अंतर से भी अधिक है, जिन्होंने 2019 में भाजपा के गोपीचंद पाडलकर को 1,65,265 मतों से हराया था। 2024 के चुनावों में, अजित पवार की जीत का अंतर घटकर करीब 1 लाख वोट रह गया था।

सुनेत्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, शानदार जनादेश के लिए बारामती की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, बारामती विधानसभा उपचुनाव में मुझे शानदार जनादेश देने के लिए मैं बारामती की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं। आपने जो विश्वास, प्रेम और समर्थन दिखाया है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner