Monday, June 22, 2026
HomeIndiaलखनऊ के अलीगंज क्षेत्र अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, हादसे पर...

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र अग्निकांड में 15 छात्रों की मौत, हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

Lucknow Aliganj Fire: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से अब तक 15 छात्रों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इमारत में नीचे की तरफ पेट शॉप संचालित थी और उसके ऊपर कोचिंग थी.

Lucknow Aliganj Fire: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. जहां एक इमारत की ऊपरी मंजिल पर आग लगने से अब तक 15 छात्रों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि इमारत में नीचे की तरफ पेट शॉप संचालित थी और उसके ऊपर कोचिंग थी. आग लगने के कारण पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल और पूरी बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई.

हादसे पर जानकारी मिलते ही सीएम योगी घटनास्थल के लिए रवाना

लखनऊ अग्निकांड में कई बच्चों के जान गंवाने की सूचना मिलने पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी-अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक घटना हुई है वहां आग लगने की घटना में कुछ बच्चे चपेट में आए हैं और आग के कारण उनकी दुखद मौत हो गई है. प्रशासन वहां पर राहत कार्य में लगा हुआ है लेकिन उस दुखद घटना के कारण मुझे तत्काल लखनऊ वापस जाना पड़ रहा है. मैं मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं इस पूरे मामले के लिए मैंने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक, अपर प्रमुख सचिव (गृह) को कहा कि वह स्वयं मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें. मैं स्वयं भी वहां के लिए प्रस्थान कर रहा हूं ताकि इस मामले के दोषियों का पता चल सके और उन्हें हम सजा दे सके.’

हादसे पर क्या बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया ‘”इस घटना में 14 बच्चों की मौत हो गई है और 4 घायल बच्चों को KGMC ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घटना की उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. मुख्यमंत्री अलीगढ़ में अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं. हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना है।

‘जिम्मेदारों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई’

उन्होंने आगे बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, इसका पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा.अधिकारियों ने घटनास्थल पर तलाशी अभियान पूरा कर लिया है और पुष्टि की है कि अब कोई बच्चा वहां फंसा नहीं है. घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ बिना किसी नरमी के सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने पीड़ित परिवारों को पूरा समर्थन देने की बात दोहराई है और कहा है कि उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी.”

हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

हादसे के समय चल रही थी क्लास

चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय आग लगी, उस समय कोचिंग सेंटर में क्लास चल रहीं थी. अचानक खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें बाहर आने लगीं. देखते ही देखते चीख पुकार मच गई और बिल्डिंग के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आने लगीं. लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को घटना की खबर दी.

ये भी पढ़ें: जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला आतंकी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर नाम रखा खदीजा !





Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image