Monday, June 22, 2026
HomeIndiaजयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला आतंकी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर नाम...

जयपुर में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी महिला आतंकी गिरफ्तार, धर्म परिवर्तन कर नाम रखा खदीजा !

Terrorist Women In Jaipur: राजस्थान एटीएस ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से बबीता धाकड़ नामक महिला को हिरासत में लिया है, जिसके प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल से जुड़े होने की आशंका है। महिला मूल रूप से सवाई माधोपुर की रहने वाली बताई जा रही है। जांच में उसके ऑनलाइन धर्म परिवर्तन कर खदीजा नाम अपनाने और पाकिस्तान जाने में रुचि के संकेत मिले हैं।

Terrorist Women In Jaipur: राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से एक महिला आतंकी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार की गई महिला का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल से जुड़ी है. सूत्रों के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला की पहचान बबीता धाकड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की निवासी बताई जा रही है. यह कार्रवाई मिलिट्री इंटेलिजेंस से प्राप्त इनपुट के आधार पर की गई.

जांच में जुटी एजेंसियां

प्रारंभिक जांच में एजेंसियों को कुछ ऐसे संकेत मिले हैं, जिनके आधार पर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला को कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित करने का प्रयास किया गया था. जांच अधिकारियों के अनुसार यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या उसे किसी आतंकी नेटवर्क के लिए तैयार किया जा रहा था या नहीं.

पाकिस्तान जाना चाहती थी महिला

जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि महिला की पाकिस्तान जाने में जान की इच्छा रखती है. साथ ही जांच एजेंसियों का यह भी कहना है कि महिला ने कथित तौर पर ऑनलाइन धार्मिक प्रक्रिया अपनाई और नाम बदलकर खदीजा रख लिया. एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क भी भूमिका तो नहीं थी.

नेटवर्क खंगालने में जुटी एजेंसियां

ATS और अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां महिला के सोशल मीडिया अकाउंट्स, मोबाइल फोन, डिजिटल गतिविधियों और संपर्कों की गहन जांच कर रही हैं. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसका संपर्क किन लोगों से था और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थी.

सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां महिला के ऑनलाइन संवाद, वित्तीय लेनदेन और हाल के महीनों में उसकी गतिविधियों का भी विश्लेषण कर रही हैं. इसके अलावा उन लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है, जिन्होंने कथित तौर पर उसे प्रभावित किया या उसके संपर्क में रहे. सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें: राम मंदिर दान चोरी मामले में हाईकोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा-‘विशेष प्राथमिकता का आधार नहीं’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image